औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
बिना अवकाश स्वीकृत कराए दूसरे जनपद में जाना व वर्दी पहनकर शराब की मॉडल शाप में मिलना जगदीशपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक को भारी पड़ा। मॉडल शॉप में मौजूदगी का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अंबेडकर नगर ने प्रकरण की जांच कराने के बाद मामले की रिपोर्ट के साथ कार्रवाई की संस्तुति एसपी अमेठी को भेजी। एसपी अंबेडकर नगर की रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी अमेठी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जगदीशपुर थाने में तैनात दरोगा साहब लाल 26 मार्च को अंबेडकरनगर में शराब की एक मॉडल शाप में अपने कुछ साथियों के साथ बैठे थे। वर्दी पहनकर बैठे दरोगा का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर एसपी अंबेडकरनगर ने प्रारंभिक जांच कराई तो मॉडल शाप में मौजूद दरोगा के अमेठी जनपद में होने की पुष्टि हुई।
प्रकरण की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी अंबेडकरनगर ने एसपी अमेठी को पत्र भेजकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। पत्र मिलने के बाद एसपी अमेठी राजेश कुमार ने बुधवार देर शाम दरोगा को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी दरोगा बिना अवकाश के जनपद से बाहर गया था। दरोगा को पुलिस लाइंस में आमद करने का निर्देश दिया गया है।