फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में देश विरोधी नारे लगाने का वीडियो वायरल, पुलिस पीएसी की बढ़ी गश्त

Mon, 22 Oct 2018 11:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नारेबाजी करते युवक
विज्ञापन

बौंडी क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान शरारती तत्वों ने देश विरोधी नारे लगाए। सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस और पीएसी की गश्त बढ़ा दी गई है। नारे लगाने वालों को चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


महसी तहसील अंतर्गत बौंडी थाना क्षेत्र के खैरा बाजार और अमवा तेतारपुर में बीते शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया था। इस मामले में 569 लोगों पर केस दर्ज हुए हैं। अधिकारी लगातार मौके पर कैंप कर रहे हैं।

पुलिस और पीएसी तैनात है। इस बीच शनिवार को हुए उपद्रव में देश विरोधी नारे लगाने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में तेज आवाजें आ रही हैं। वीडियो के खैरा बाजार बवाल से संबंधित होने का दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। कुछ टीवी चैनलों पर भी यह वीडियो दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि घटना से संबंधित सभी मामलों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस फोर्स निरंतर गश्त कर रही है। वीडियो वायरल करने वाले अमन-चैन प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें