अंडरपास में फंसी बस लोगों को सीढ़ियों से निकाला गया
- फोटो : amar ujala
यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को मात्र चार घंटे की बारिश में ही बाढ़ जैसे हालात हो गए। हालात ये रहे कि बसें अंडरपास में डूब गईं। जिससे लोगों को निकालने के लिए तांगे का सहारा लेना पड़ा।
वहीं, घरों में कमर तक पानी भर गया। लोग किसी तरह अपने सामान को सुरक्षित रख रहे थे। सड़कें धंस गईं और होर्डिंग गिर गए।
ये सब तब है जब लखनऊ में मेट्रो का ट्रायल शुरू हो चुका है और शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायदें की जा रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब शहर जलभराव जैसी बुनियादी मुश्किलों से ही जूझ रहा है तो आखिर कैसे लखनऊ स्मार्ट सिटी बनेगा।
देखें वीडियो-