फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सरेआम मोलभाव करते पकड़ा गया कर्मचारी, कहा- गांधी के बिना कुछ नहीं होता, वीडियो वायरल

Wed, 11 Oct 2017 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
धन की उगाही करता कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के कितने भी दावे करे लेकिन ये वीडियो इन सबकी पोल खोल देता है। दरअसल, लखनऊ के बीकेटी तहसील में लेखपाल, नायब तहसीलदार के पेशकार व सहायक रजिस्टार कानूनगो का काम देख रहे एक कर्मचारी ने जमीनों के दाखिल खारिज के नाम पर अधिवक्ता से धन उगाही की।
विज्ञापन


इसका वीडियो मंगलवार को सोशल साइट पर वायरल हो गया। एसडीएम ने तहसीलदार से मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है। अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि बीकेटी तहसील में तैनात कर्मचारी ने कई गांवों की जमीनों के दाखिल खारिज के नाम पर हर फाइल के दो हजार रुपये मांगे। पैसे न देने पर काम नहीं किया।

अधिवक्ता ने इसकी शिकायत 5 व 12 सितंबर को अधिकारियों से की। मुख्यमंत्री को भी प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऐसे में मजबूरन कर्मचारी को फाइलों के 16 हजार व निजी खर्च के दो हजार रुपये अलग से देने पडे़। हालांकि रकम लेते कर्मचारी का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। इसके बाद से तहसील में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तहसीलदार प्रदीप यादव से जांच करवाकर आख्या तलब की गई है। जांच के आधार पर कार्यवाही होगी। उधर, वीडियो में दिख रहा कर्मचारी मंगलवार को तहसील से गायब रहा। मोबाइल पर भी उसने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें