लखनऊ में रविवार की रात डकैतों ने दो मिनट में 40 किलो सोना समेत 13.5 करोड़ की लूट को अंजाम दिया। वारदात से राजधानी में सनसनी फैल गई।
मामले में जांच चल रही है। वहीं, सर्राफा व्यापारियों ने लूट के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और पुलिस को तीन दिन का वक्त दिया।
सोमवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश दिखाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, जिससे कि एक लुटेरे की पहचान हो गई है। मामले में सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
देखें वीडियो-