फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निकाह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

Tue, 28 Nov 2023 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निकाह में अगवानी के समय बग्घी पर चढ़कर बंदूक से हर्ष फायरिंग करते एक युवक का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। पुलिस ने आरोपी के नहीं मिलने पर उसके भाई को हिरासत में ले लिया। कैसरबाग इंस्पेक्टर सुधाकर सिंह के मुताबिक जांच में पता चला कि वायरल वीडियो क्षेत्र के लालबाग पैलेस का है। जहां शनिवार को कैसरबाग के जंबूरखाना निवासी दानिश का निकाह था। बग्घी पर दानिश के साथ उसका छोटा भाई राज भी सवार था। राज ने लालबाग पैलेस के गेट पर बग्घी रुकवा ली और दोनाली लाइसेंसी बंदूक से तीन राउंड हर्ष फायरिंग की। तभी किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसका पता चलते ही राज भाग निकला। इंस्पेक्टर के मुताबिक दानिश को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें