फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किराये की कोख से जन्मे बच्चे को बेचने की बातचीत का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंटौजा स्थित महोना में एक निजी अस्पताल पर कथित किराए की कोख से जन्मे बच्चे को दूसरे दंपति को बेचने की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. किसलय वाजपेई ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाई गई है। संचालक को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें