फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

Fri, 05 Dec 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वायरल वीडियो की फुटेज।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा क्षेत्र स्थित कुर्सी रोड के एक क्लब में आयोजित शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। वीडियो में जहां कुछ युवतियां डांस करती दिख रही हैं, वहीं एक युवक पिस्टल से फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही क्लब प्रबंधन से सीसीटीवी और अन्य वीडियो फुटेज मांगे गए हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें