फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम ने विरोध के बीच 200 कब्जे हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को कई इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विरोध के बीच सड़कों व पटरियों से करीब 200 कब्जे हटाए गए। जोन एक के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह की अगुवाई में श्रीराम टावर वाली रोड और मीराबाई मार्ग पर अभियान चलाया गया। टीम ने सड़क के दोनों ओर से ठेले-गुमटी वालों का हटाया। यहां अतिक्रमण के चलते लोगों का आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इंदिरानगर में कंचना बिहारी मार्ग से टेढ़ी पुलिया और उसके आसपास व सेक्टर-14 तक कार्रवाई की गई। वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-आठ में सड़क, पटरी से कब्जेदारों को हटाया गया। ठाकुरगंज में कालीचरण डिग्री कॉलेज के आसपास भी अभियान चलाया गया। आलमबाग में नादरगंज से दरोगाखेड़ा तक अतिक्रमण साफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें