लखनऊ। महिला संविदाकर्मी ने विलेज डवलपमेंट ऑफिसर (वीडीओ) पर तीन साल तक उनका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। गर्भपात कराने और लापरवाही से उनके नवजात बेटे की मौत होने का भी आरोप है। शुक्रवार को पारा पुलिस ने वीडीओ और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पारा निवासी महिला ग्राम पंचायत विभाग में संविदा पर तैनात है। वह पति से अलग रहती हैं। तीन साल पहले उनकी मुलाकात वीडीओ विजय कुमार से हुई थी। उसने कोरोना काल में पत्नी विमलेश की मृत्यु होने की बात कही और उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। हामी भरने पर दोनाें ने मंदिर में शादी कर ली और किराये के मकान में रहने लगे। इस दौरान आरोपी ने उनका शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर जब कोर्ट में शादी का पंजीकरण कराने की बात कही तो टाल-मटोल करने लगा।
इस दौरान पीड़िता को पता चला कि वीडीओ की पत्नी जीवित है और उसके तीन बच्चे भी हैं। विरोध पर आरोपी ने माफी मांग ली। कुछ दिन बाद पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया जो बीमार था। डॉक्टर ने इलाज कराने की सलाह दी थी। पर आरोपी नहीं माना और बच्चे व पीड़िता को साथ ले गया। रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। थाने में शिकायत की बात पर आरोपी ने खुद को आईएएस अधिकारी का परिचित बताया और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
निर्माणाधीन पांवटा साहिब से शिलाई एनएच-707 मार्ग हेवना के समीप बंद होने से लगी वाहनों की कतारे: