फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की लापरवाही से जिंदा जलाई गई उन्नाव कांड की पीड़िता : अखिलेश

Mon, 09 Dec 2019 05:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने रविवार को उन्नाव कांड पीड़िता को श्रद्धांजलि देने के लिए राजधानी लखनऊ समेत सभी जिलों में शोकसभाएं की। लखनऊ में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने शाम को परिवर्तन चौक से जहरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तक कैंडल मार्च निकाला।

विज्ञापन


सपा नेताओं ने पीड़िता की दर्दनाक मौत के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। राजधानी में आयोजित शोकसभा में सपा नेताओं ने कहा कि उन्नाव में पीड़िता को जिंदा जलाना महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े करता है। इस जघन्य घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। वे दहशत के माहौल में जी रहीं हैं। राज्य सरकार महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानती है। भाजपा में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्नाव की बेटी ने जो दर्द सहा है, उसके प्रति सरकार का रवैया असंवेदनशील है। समाजवादी पार्टी दुखी है और पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि उन्नाव की बेटी की हत्या में भाजपा सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री योगी में जरा भी संवेदनशीलता है तो उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए। यह प्रदेश की हर नारी और हमारी भी मांग है।

विज्ञापन

सभी ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, एमएलसी आनन्द भदौरिया, पूर्व विधायक गोमती यादव, देवकली प्रसाद रावत, इंदल रावत, विजय यादव, कमला यादव, राजबाला रावत, अशोक यादव खासतौर से मौजूद रहे। 

अंतिम संस्कार में शामिल हुए नरेश उत्तम समेत कई नेता
अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ एमएलसी सुनील सिंह यादव एवं डॉ. राजपाल कश्यप, विधायक अंबरीष सिंह पुष्कर, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष उन्नाव धर्मेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदयराज यादव समेत कई सपा नेता मृतक के गांव में पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें