फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाइब्रेंट गुजरात में दिखेंगे आरडीएसओ के अनुसंधान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुजरात के राजकोट स्थित मारवाड़ी विश्वविद्यालय में रविवार से शुरू हो रहे वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन में आरडीएसओ अपने अनुसधानों की प्रदशनी लगाएगा।
विज्ञापन


अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक सगठन (आरडीएसओ) के कार्यकारी निदेशक प्रशासन ने बताया कि वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम 15 जनवरी तक चलेगा। यह आयोजन गुजरात सरकार की प्रमुख वाइब्रेंट गुजरात पहल के तहत किया जा रहा है. जिसका उद्देश्य विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में औद्योगिक विकास, नवाचार, प्रौद्योगिकी अपनाने तथा निवेश के अवसरों को बढावा देना है। कार्यक्रम के दौरान आरडीएसओ के अधिकारी एवं कर्मचारी उद्योग प्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों तथा प्रौद्योगिकी भागीदारों के साथ बातचीत करेंगे। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग, दूरसंचार. पुल. ट्रैक के अनुसंधानों को प्रदर्शित किया जाएगा। पवेलियन में आरडीएसओ रेलवे सुरक्षा, दक्षता, सततता एवं यात्री सुविधा में योगदान देने वाली अपनी अनुसंधान क्षमताओं, तकनीकी नवाचारों, मानकों का भी प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें