फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप अब हर प्रांत में बनाएगी संतों का मार्गदर्शक मंडल, हर जिले से एक या दो प्रमुख संत होंगे शामिल

Wed, 08 Jul 2020 01:23 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लंबे समय से राम जन्मभूमि आंदोलन को ही मुख्य भूमिका में रखकर काम कर रही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अब हिंदुत्व से जुड़े स्थानीय मुद्दों को भी एजेंडे में शामिल करने की योजना बनाई है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के संतों को साथ लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। विहिप ने केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की तर्ज पर अब हर प्रांत में संतों के इस फोरम को गठित करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, विहिप ने देश के प्रमुख संतों का एक मार्गदर्शक मंडल गठित कर रखा है। हिंदुत्व से जुड़े राष्ट्रीय सवालों पर विहिप इसी मार्गदर्शक मंडल के परामर्श के अनुसार काम करता है। राम जन्मभूमि आंदोलन विहिप ने इन्हीं संतों के नेतृत्व में चलाया। इस आंदोलन से हिंदू समाज की एकजुटता को देखते हुए विहिप ने तय किया है कि प्रत्येक प्रांत में आने वाले हर जिले से वहां के एक या दो प्रमुख संतों को प्रांतीय स्तर पर गठित होने वाले मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया जाए। 

लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा और अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों के दो से अधिक संतों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। समय-समय पर प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल की बैठकों में उस प्रांत में हिंदुत्व से जुड़े तात्कालिक मुद्दों पर विहिप की भूमिका और रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें