विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार को अयोध्या के संत रवाना हो गए हैं। अयोध्या से 24 संत विहिप की बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इनमें महंत कमलनयन दास, महंत राजकुमारदास, जगतगुरु राम दिनेश आचार्य व अखिल भारतीय निर्वाणी आणि अखाड़ा के राष्ट्रीय महासचिव महंत गौरी शंकर दास सहित 24 संत हैं।
बैठक का आयोजन 10 व 11 नवंबर को दिल्ली के विश्व जागृति मिशन आनंद धाम आश्रम नागलोई में किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए देश भर से संत आ रहे हैं।