फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंगमंच के दिग्गजों ने परखी नई पौध में कला की समझ

विज्ञापन
जज की भूमिका में अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, डॉली अहलूवालिया और अभिनेता वामन केंद्रे, राजीव वर्मा
विज्ञापन
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी में इन दिनों परास्नातक की प्रवेश परीक्षा चल रही है। दूसरे चरण की परीक्षा के दौरान शुक्रवार को भी अभ्यर्थियों के ऑडिशन लिए गए। इस दौरान फिल्म, टीवी और रंगमंच से जुड़े कई मशहूर कलाकार भी पहुंचे और उन्होंने छात्र-छात्राओं से सवाल पूछे। सभी कलाकारों ने प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


अकादमी के निदेशक बिपिन कुमार ने बताया कि पद्मश्री वामन केंद्रे, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित डॉली अहलूवालिया, वरिष्ठ अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अभिनेता व रंगकर्मी राजीव वर्मा, अभिनेता राकेश श्रीवास्तव और पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में भारतीय रंगमंच विभाग की अध्यक्ष प्रो. नवदीप कौर शुक्रवार को भारतेंदु नाट्य अकादमी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां चल रही प्रवेश परीक्षा के तहत देश के कोने-कोने से पहुंचे अभ्यर्थियों का ऑडिशन भी लिया। उनसे सवाल जवाब हुए। किसी से गाना सुनाने को तो किसी से अभिनय और नृत्य करने को कहा गया। कलाकारों ने अभ्यर्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व को परखने वाले सवाल पूछे और उनकी कला के प्रति समझ की परख की।
निदेशक की मौजूदगी में सभी कलाकारों ने प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम से भी मुलाकात की। इस दौरान अभिनेता राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि देश के 22 राज्यों के प्रतिभागी बीएनए में प्रवेश चाह रहे हैं, यह बहुत सुखद संकेत है। अब बीएनए को भी एनएसडी दिल्ली की तरह पूरे देश में पहचान मिल रही है। अन्य राज्यों की संस्थाओं के साथ एमओयू भी काफी कारगर हो रहे हैं।
विज्ञापन


पद्मश्री प्रो. वामन केंद्रे ने कहा कि मैं इससे पहले भी अकादमी में आया हूं लेकिन पिछले तीन वर्षों में यहां काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने प्रमुख सचिव को प्रादेशिक ग्रामीण रंगमंडल की शुरुआत करने का भी सुझाव दिया। अभिनेत्री डॉली अहलूवालिया और राजीव वर्मा ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान और महाकुंभ में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। हिमानी शिवपुरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कलाकारों के प्रति सकारात्मक माहौल बना है।

दस और सीटें बढ़ाए जाने पर हो रहा विचार
प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि अकादमी में प्रशिक्षण के लिए दस सीटें और बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही शोधपरक प्रशिक्षण को भी बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। प्रमुख सचिव ने बताया कि बहुत जल्द प्रदेश में संचालित विद्यालयों में एक नाट्य विधा का शिक्षक और एक ललित कला का शिक्षक रखे जाने संबंधी प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है। प्रमुख सचिव ने सभी कला विभूतियों से भविष्य में अपने बहुमूल्य सुझाव देने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें