फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकाने वाला रहा राजधानी में आयोजित आंबेडकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नजारा

Thu, 06 Dec 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर एकत्रित बीएसपी नेता
विज्ञापन

बसपा ने डॉ. आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर बृहस्पतिवार को मंडल स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया। लखनऊ में गोमतीनगर स्थित डॉ. आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। यहां जोन इंचार्ज नौशाद अली के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


बसपा के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति होती रही है। बसपा अध्यक्ष मायावती जिन कार्यक्रमों में नहीं पहुंचती थीं, उनमें भी सामाजिक परिवर्तन स्थल के भीतर गुंबद के सामने का हिस्सा भर जाया करता था। मगर, बृहस्पतिवार को सामाजिक परिवर्तन स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नजारा चौंकाने वाला रहा।

‘बहन मायावती को ताज मिलेगा, यहां न किसी का गुंडाराज चलेगा...’ जैसे ऑडियो कैसेट से माहौल जरूर गुलजार था, लेकिन आम लोगों की उपस्थिति बेहद कम रही। जो थे, उनमें भी उत्साह नजर नहीं आया।
विज्ञापन


गुंबद के नीचे डॉ. आंबेडकर की मूर्ति के आसपास तक ही लोग सिमट कर रह गए। लोकसभा चुनाव के पहले कार्यक्रम में इतनी कम उपस्थिति चर्चा का विषय रही। लखनऊ के कुछ संगठनों और स्कूलों के बच्चों की उपस्थिति से कुछ देर जरूर रौनक रही। बौद्ध भिक्षुओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम कराया।

विज्ञापन

हनुमान मंदिरों में दलित पुजारी की मांग के बहाने मायावती का भाजपा पर निशाना

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा ने पहले जाति के आधार पर लोगों को बांटा, अब देवी-देवताओं को भी जाति में बांटना शुरू कर दिया है। मायावती दिल्ली में अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के बाद विचार व्यक्त कर रही थीं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त बसपा सुप्रीमो इस समय दिल्ली में हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानजी से संबंधित बयान का जिक्र करते हुए कहा कि  चुनावी स्वार्थ में भाजपा के वरिष्ठ नेता हिंदू देवी-देवताओं को भी नहीं बख्श रहे। योगी के हनुमानजी के संबंध में दिए गए बयान के बाद देश भर में हनुमान मंदिरों को दलित पुजारियों के हवाले करने की मांग होने लगी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की कार्यप्रणाली एक जैसी है। कांग्रेस ने लंबे शासनकाल में गरीबों, दलितों, पिछड़ों को कुछ नहीं दिया। इसी तरह भाजपा और केंद्र में उसकी सरकार हर स्तर पर वादाखिलाफी और विफलताओं से ध्यान बंटाने के लिए राम मंदिर अभियान में लग गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें