फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गूंजी रामायण की चौपाइयां, नृत्य-नाटिका ने मोहा

विज्ञापन
आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप की ओर से ''संक्षिप्त रामायण'' नृत्य-नाटिका का मंचन हुआ
विज्ञापन
लखनऊ। कुर्मांचलनगर स्थित मोहन सिंह बिष्ट सभागार में रविवार को आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप की ओर से ''संक्षिप्त रामायण'' नृत्य-नाटिका का मंचन हुआ। संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में रामायण के प्रमुख प्रसंगों को संगीत और नृत्य के जरिये प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामायण की चौपाइयां गूंजती रहीं।
विज्ञापन

कामना बिष्ट के कुशल निर्देशन में तैयार नाटिका में परशुराम-लक्ष्मण संवाद और अंगद-रावण संवाद आकर्षण के केंद्र रहे। मुख्य भूमिकाओं में एंड्री बिष्ट (राम), कामना बिष्ट (लक्ष्मण) और कृतिका रावत (सीता) ने शानदार अभिनय से पात्रों को जीवंत कर दिया। रावण के रूप में विजय सिंह बिष्ट और हनुमान के रूप में सचिन ने भी शानदार अभिनय किया। रेखा गोस्वामी, ज्योति जोशी और शोभा पटवाल ने मधुर आवाज से नाटिका को और भी खूबसूरत बना दिया। सहायक निर्देशक शोभा पटवाल, संवाद लेखक पूरन सिंह जीना और संगीतकार लक्ष्मण मर्तोलिया, संस्था के अध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट व अन्य लोग मौजूद रहे।

आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप की ओर से ''संक्षिप्त रामायण'' नृत्य-नाटिका का मंचन हुआ

आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप की ओर से ''संक्षिप्त रामायण'' नृत्य-नाटिका का मंचन हुआ

आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप की ओर से ''संक्षिप्त रामायण'' नृत्य-नाटिका का मंचन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें