लखनऊ। 43वीं यूपी स्टेट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में केडी सिंह बाबू स्टेडियम की खिलाड़ियों ने तीन पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन इलाहाबाद जिम्नास्टिक एसोसिएशन की ओर से प्रयागराज के खेलगांव पब्लिक स्कूल में दो से चार नवंबर तक हुआ। दोनों के कोच रविकांत यादव ने बताया कि चैंपियनशिप के लेवल-4 ओपन आयुवर्ग में वेरोनिका वर्मा ने वॉल्टिंग टेबल में स्वर्ण और अनइवेन बार्स में रजत पदक जीता। लेवल-3 इन एज ग्रुप में दिविशा साहू ने वॉल्टिंग टेबल में कांस्य अपने नाम किया।