फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मतदाता बनने के लिए 98 हजार आवेदकों का सत्यापन कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान मतदाता बनने को लेकर जिले में भारी उत्साह दिखा है। 28 अक्तूबर से शुरू हुई प्रक्रिया में करीब 98 हजार लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया। एसआईआर का पहला चरण पूरा होने के बाद अब इनका सत्यापन सोमवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही निर्वाचन आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा तो चालू रखी, लेकिन वेरिफिकेशन साइट अस्थायी रूप से बंद कर दी। अब आयोग ने दोबारा इसे खोला है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर सिंह के अनुसार सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान जिन आवेदकों के अभिलेख सही पाए जाएंगे, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें