फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नो पार्किंग से फिर उठाए जाएंगे वाहन, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नो पार्किंग में खड़े वाहन सुगम यातायात की राह में अड़ंगा लगा रहे हैं। बावजूद इसके यातायात पुलिस छह महीने से इन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में अब करीब दो साल बाद नगर निगम फिर से नो पार्किंग से गाड़ियां उठाएगा।
विज्ञापन




इस काम के लिए निजी कंपनी को ठेका दिया जाएगा। छह नवंबर को आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रापोजल) भी जारी कर दिया गया, जिसे 30 नवंबर को खोला जाएगा। एक महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर नो पार्किंग से गाड़ियों को उठाकर जुर्माना वसूलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जुर्माने की रकम में ठेकेदार, नगर नगर निगम और यातायात पुलिस की हिस्सेदारी रहेगी।



पहले चरण में आठों जोनों में दो-दो क्रेनें लगाई जाएंगी। ठेकेदार अपनी क्रेन लाएगा और उसका खर्च भी वही उठाएगा। नगर निगम ने इस बार तीन पहिया वाहनों के लिए भी जुर्माने की दर तय की है। जुर्माने की रकम में 50 प्रतिशत ठेकेदार लेगा। 30 फीसदी नगर निगम और 20 प्रतिशत रकम पुलिस को मिलेगी।
विज्ञापन




पहले यह भी व्यवस्था



ठेकेदार का नगर निगम की नौ क्रेनों का प्रति क्रेन 50 हजार रुपये महीना व अपनी आठ क्रेनों का प्रति क्रेन 30 हजार रुपये महीना शुल्क तय था। उसे हर महीने 6.90 लाख रुपये नगर निगम में जमा कराने होते थे। चार पहिया वाहन से वसूले जाने वाले 1500 रुपये जुर्माने में से 1000 रुपये ठेकेदार और 500 रुपये ट्रैफिक पुलिस को मिलते थे। दो पहिया वाहन से वसूले जाने वाले 800 रुपये जुर्माने में से 500 रुपये ट्रैफिक पुलिस को और 300 रुपये ठेकेदार को मिलते थे। अब यह व्यवस्था बदली गई है।



विवाद के चलते काम बंद करने की चर्चा



पुलिस ठेका देकर नो पार्किंग से गाड़ियां उठवा रही थी। इससे उसे महीने में लाखों की कमाई हो रही थी। उधर, आय घटने व सिफारिश पर गाड़ियां छूटना बंद होने पर पार्षदों ने सदन में पुलिस से काम वापस लेने का प्रस्ताव पास किया। हालांकि, पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए इससे इन्कार कर दिया। छह महीने पहले पुलिस ने अचानक गाड़ियां उठवाने का काम बंद कर दिया। इसे लेकर कोई सूचना भी नहीं जारी की। चर्चा है कि विवाद होने पर पुलिस ने ऐसा किया।



इतना लगेगा जुर्माना



चार पहिया- 1500 रुपये



तीन पहिया- 500 रुपये



दो पहिया- 300 रुपये



इन पार्किंर्गों में खड़े कर सकते हैं वाहन



- लालबाग झंडी पार्क भूमिगत पार्किंग



- लालबाग दयानिधान पार्क भूमिगत पार्किंग



- हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग



- अमीनाबाद भूमिगत पार्किंग



- आलमबाग चंदरनगर भूमिगत पार्किंग



- भूतनाथ भूमिगत पार्किंग



- नादान महल रोड भूमिगत पार्किंग



- सरोजनी नायडू पार्क भूमिगत पार्किंग



- ज्योतिबाफुले मल्टीलेवल पार्किंग चौक



- गोल मार्केट महानगर चंदशेखर आजाद पार्क पार्किंग



कोट्स



दिसंबर से शुरू हो जाएगी सख्ती



यातायात को सुगम बनाने के लिए नो पार्किंग से वाहन उठाने का काम शुरू होगा। इसके लिए कंपनियों से टेंडर मांगे गए हैं। 30 को टेंडर खुलेगा। 18 को प्रीबिड खुलेगी। टेंडर फाइनल हुआ तो दिसंबर से सख्ती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन




- मनोज प्रभात, मुख्य अभियंता विद्यतु यांत्रिक नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें