फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार साल से बिना फिटनेस, परमिट व टैक्स के दौड़ते वाहन सील

Tue, 30 Jan 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वर्ष 2020 से बिना फिटनेस, परमिट और टैक्स जमा किए सड़क पर फर्राटा भर रहे दो वाहन सोमवार को एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह ने सीज कर दिए। वहीं बिना परमिट मिला एक स्कूली वाहन भी सीज किया गया। चेकिंग के दौरान छह वाहन सीज करके 95 वाहनों का चालान अन्य खामियों पर किया गया।
विज्ञापन


एआरटीओ ने बताया कि सोमवार को चेकिंग के दौरान डलमऊ रोड पर बेंद स्थित पुलिस चौकी के पास दो व्यवसायिक वाहन रोक कर जांच की। दोनों वाहनों में 4 साल से फिटनेस, परमिट नहीं कराया गया था। 2020 से इसका टैक्स भी नहीं जमा था। ऐसे में इन्हें सीज कराने के साथ एक स्कूली वाहन और 3 ओवरलोड वाहन भी सीज किए गए। अभियान में दोपहिया व चौपहिया 95 वाहनों का चालान बिना हेलमेट, सीटबेल्ट व अन्य कमियां मिलने पर किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें