फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर में फर्राटा नहीं भर पा रहे वाहन

विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर का हाल।
विज्ञापन
लखनऊ। समतामूलक से डालीगंज तक बने ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण 13 मार्च को हुआ था। इस कॉरिडोर से जाम से मुक्ति और तेज रफ्तार आवागमन का दावा किया गया था, मगर वाहन फर्राटा नहीं भर पा रहे हैं। वह जगह-जगह जाम में उलझ रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रीन कॉरिडोर पर निशातगंज चौराहे पर न ट्रैफिक लाइटें हैं और न ही सिपाही यातायात नियंत्रित करते हैं। हनुमान सेतु पर भी ट्रैफिक रुक-रुक कर चलता है। यहां लगाए गए बैरियर से निशातगंज की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सिर्फ एक गाड़ी निकलने का रास्ता बचता है। निशातगंज में स्मृति वाटिका के पास नया चौराहा भी ट्रैफिक को उलझा रहा है। यहां चार ओर महानगर, सिकंदरबाग, समतामूलक चौक और हनुमान सेतु से आने वाला ट्रैफिक आपस में कटता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यही नहीं, महानगर से हनुमान सेतु की ओर जाने वाले वाहन लंबे यूटर्न से बचने के लिए पेपर मिल तिराहे से उल्टी दिशा में चले आते हैं। लोगों का मानना है कि गोमती नदी पर फ्लाईओवर की तरह ही यहां भी निर्माण होना चाहिए था।



बैरिकेड और उल्टी दिशा से आवागमन



हनुमान सेतु के पास बना नया चौराहा भी आवागमन को आसान नहीं बना पा रहा है। निशातगंज से आने वाला ट्रैफिक डालीगंज की ओर फर्राटा नहीं भर पाता। दुर्घटना रोकने के लिए बीच सड़क पर बैरिकेड लगाए गए हैं। इससे निशातगंज से आने वाली गाड़ियों के लिए सिर्फ एक वाहन निकलने का रास्ता बचता है।
विज्ञापन








सुधार के लिए योजना



एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर पर आवागमन आसान करने के लिए ट्रैफिक लाइटें लगेंगी। ये लाइटें इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये संचालित की जाएंगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है और जल्द ही लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लगातार आवागमन की निगरानी कर रही है, ताकि कोई समस्या न आए।







डिवाइडर तोड़ने से परेशान हो रहे गाड़ी वाले



हनुमान सेतु के पास मिले बाइक सवार मनीष ने बताया कि यहां रोज प्रयोग हो रहे हैं, समझ ही नहीं आ रहा कि कौन सा रास्ता खुला है और कौन सा बंद। अब मंदिर के सामने के कट को बंद कर दिया गया है। जो डिवाइडर पहले बना था, उसे तोड़ दिया गया है। चौराहे पर लोगों को इतना भ्रम हो गया है कि लोग गलत चले जाते हैं और फिर लौटना पड़ता है।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

ग्रीन कॉरिडोर का हाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें