फलों और सब्जियों के आवक पर व्यापक असर
- फोटो : अमर उजाला
हरी सब्जियां फिर किचन का बजट गड़बड़ाने लगी हैं। बुधवार को हरी सब्जियों की कीमतों में 10 रुपये प्रति किग्रा तक उछाल आया। सब्जी कारोबारी दाम बढ़ने के पीछे आसपास के जिलों से आवक कम होने का तर्क दे रहे हैं।
गोमतीनगर के दुकानदार लालमन यादव बताते हैं कि तोरई थोक मंडी में हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी से आ रही थी, लेकिन अब बरेली से आ रही है।
इससे कीमत में 10 रुपये प्रति किग्रा. की बढ़ोतरी हुई है। इसी प्रकार भिंडी, लौकी, कद्दू के भी दाम बढ़े हैं। जो भिंडी 30 रुपये किलो थी, वह 40 रुपये हो चुकी है।
लालमन का अनुमान है कि तोरई व भिंडी के दाम और बढ़ सकते हैं। डालीगंज सब्जी मंडी के दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि लौकी और कद्दू का रेट 20 रुपये किलो से बढ़कर 30 रुपये हो गया है।