खाटू श्याम के कार्यक्रम के दौरान मौजूद भक्त।
लखनऊ। ऐशबाग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में शनिवार को वैदिक पूजन हुआ। श्याम कथा प्रचार सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों ने हिस्सा लिया। स्कंदपुराण आधारित वैदिक पूजन में श्याम प्रेमियों को बाबा के साथ ही उनके लिपि स्वरूप ग्रंथ के दर्शन भी हुए। कार्यक्रम में श्याम सेविका नमिता गुप्ता और सिल्की गुप्ता सहित अन्य शामिल हुए।