फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वेदम वर्ल्ड स्कूल की बीकेटी शाखा को राज्य में मिला तीसरा स्थान

Sat, 29 Nov 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वेदम वर्ल्ड स्कूल की बीकेटी शाखा को राज्य में मिला तीसरा स्थान
विज्ञापन
लखनऊ। वेदम वर्ल्ड स्कूल की बख्शी का तालाब (बीकेटी) शाखा को इंडियन नेशनल इनोवेटर्स बैटल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला है। इस प्रतियोगिता में कक्षा सात के छात्र ज्योतिरादित्य ठाकुर और पार्थ सिंह का चयन हुआ है। ये छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

प्रयागराज में हुई इस प्रतियोगिता में कई जिलों के 27 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच वेदम वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने रचनात्मक सोच, तकनीकी कौशल और प्रभावी प्रस्तुति के आधार पर यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या साफिया उस्मानी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें