कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
सब कुछ डिजिटल कर दिया है
सब कुछ डिजिटल कर दिया है। वीबी जीरामजी के हर प्रोजेक्ट की डिजिटल मॉनिटरिंग होगी। कृषि का जब समय होता है। उस समय कृषि के लिए योजना में छूट दी गई है। उत्पादन में चीन को पीछे छोड़कर भारत नंबर एक हो गया है। स्वास्थ्य के मामले, पानी के संरक्षण के लिए और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर की पूरी व्यवस्था है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल आएगा। यूपी में जो बदलाव आने वाला है वह सबसे बड़ा है।
इसी से देश आगे जाएगा। दुष्प्रचार से कुछ नहीं होगा। सीएए के समय भी मुसलमानों की नागरिकता छीनने का प्रचार करके उन्हें खिलाफ खड़ा कर दिया गया था। क्या किसी की नागरिकता गई? हर गांव सभा से प्रस्ताव लाया जाएगा। गांव गांव घर के लोग समर्थन करेंगे। यह नया कानून है। नाम छोड़ दीजिए। पुराना कानून ऐसा था कि उसमें भ्रष्टाचार रोक नहीं सकते थे। यही वजह रही कि मजबूर होना पड़ा नया कानून लाने के लिए। बता दें कि भारतीय जानता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते कुंवर बासित अली।
- फोटो : अमर उजाला।
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज विकसित भारत सपने को साकार करने के लिए अपनी भागीदारी व जिम्मेदारी सुनिश्चित करें बिना आप लोगों के विकसित भारत बनाने का मोदी जी का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। अल्पसंख्यक समाज के द्वारा संपूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से किए गए प्रयास भारत को सशक्त एवं विकसित भारत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। इस सरकार में अल्पसंख्यकों को सम्मान भी मिला है।