फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर की अभद्र टिप्पणी

Sun, 04 Jun 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
वरूण गांधी
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिले के दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी का एक वीडियो भाजपाइयों में चर्चा का विषय बना है। वीडियो में वे बिना नाम लिए अपनी ही पार्टी के एक विधायक पर अभद्र टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। टिप्पणी से प्रत्याशी चयन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी ने इसौली विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर गांव में लोगों को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी के ही एक विधायक पर अभद्र टिप्पणी कर दी।

संबोधन के दौरान उन्होंने संतबक्श सिंह चुन्नू का नाम लेते हुए कहा कि इन्हें विधानसभा में होना चाहिए था पर जाने किस ... को भेज दिया। कहा कि अब इन्हें लोकसभा भेजना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकती है प्रत्याशी चयन को लेकर नाराजगी

अपनी पार्टी के विधायक पर अभद्र टिप्पणी करके सांसद ने पार्टी के प्रत्याशी चयन पर ही सवाल उठा दिया है। दो दिन बाद उनकी टिप्पणी से संबंधित वीडियो वायरल होने पर पार्टी के लोग सकते में हैं।

सांसद की टिप्पणी के पीछे प्रत्याशी चयन को लेकर उनकी नाराजगी से जोड़ा जा रहा है।

माना जा रहा है कि उनके लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी के चयन में पार्टी की ओर से उन्हें तवज्जो नहीं दिए जाने से वे नाराज चल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें