फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण का पलटवार, पद के लिए काम के लिए याद करती है जनता

Sun, 13 Nov 2016 09:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वरूण गांधी
विज्ञापन
सुल्तानपुर से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने 500 व 1000 के नोट बंद किए जाने पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने इशारों-इशारों में मोदी सरकार के एजेंडे की तारीफ की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज राजनीति में बोलने वाले बहुत हैं, जबकि काम करने वाले कम हैं। नेता कुर्सी के पीछे भाग रहे हैं, लेकिन जनता नेता को नहीं उसके लिए काम करने वाले को याद रखती है।

वरुण ने एक कार्यक्रम में कहा कि मेरे पिता संजय गांधी को लोग मारुति उद्योग व नोएडा जैसे औद्योगिक हब बनाने के लिए याद करते हैं। वहीं, मां मेनका गांधी को पशुओं के लिए किए जा रहे काम के कारण।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा का एजेंडा बताते हुए कहा कि हमारी कोशिश किसानों व कृषि के लिए आर्थिक प्लान तैयार करने, समाज में व्याप्त आर्थिक विषमता खत्म करने की है। उन्होंने ये भी कहा कि देश विदेशी निवेश व एनआरआई के सहारे विकास नहीं कर सकता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें