फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरूण गांधी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-मेरे आने के बाद सुल्तानपुर की पहचान बदली

Fri, 03 May 2019 12:53 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुल्तानपुर
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के लिए फायर ब्रांड नेता व उनके पुत्र वरूण गांधी ने जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार पर तंज कसा।
विज्ञापन


वरूण ने कहा कि पहले सुल्तानपुर की पहचान अमेठी के पड़ोसी की हैं लेकिन वरुण गांधी के आने के बाद आप देश दुनिया में कही भी जाओ, तो लोग कहेंगे वरुण गांधी वाला सुल्तानपुर है। ये पहचान मेनका गांधी के आने के बाद और मशहूर होने वाली है।

2014 में वरूण गांधी ने सुल्तानपुर से चुनाव जीता था। 2019 के चुनाव में पार्टी ने वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बनाया है। जबकि मां मेनका की सीट पीलीभीत से वरूण गांधी उम्मीदवार हैं। पीलीभीत में चुनाव हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वरूण ने कहा कि किसी गुंडे-मवाली के हाथों में सुल्तानपुर सीट देकर यह पहचान मत खोने दीजिएगा। गरीबी आपको चुभती है तो बर्दाशत कर लीजिएगा, लेकिन अपराधी जीतेगा तो चुभन ज्यादा होने लगेगी। अगर गलत लोग राजनीति में आएंगे तो उसका स्तर गिर जाएगा।

वरुण ने कहा कि मैं देश का पहला ऐसा सांसद हूं, जिसने कभी भी अपना वेतन नहीं लिया। सांसद बनने के बाद रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा कर सेना में जिले के कितने जवान हैं।

इसका पता लगाया तो मालूम हुआ कि 190 जवान हैं। जिसमें से दीपावली पर 10-11 को छोड़कर कोई भी अपने घर नहीं आया था। मैंने सभी जवानो के घर पर दिवाली के अवसर पर सामान भेंट कर बच्चों का त्यौहार मनवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें