रायबरेली। आईआईटी-जेएएम (केमेस्ट्री) में न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, सलेथू की बीएससी की छात्रा वंशिका गुप्ता ने 647वीं रैंक हासिल कर नाम रोशन किया है। बुधवार को काॅलेज में छात्रा के साथ उनके पिता ओमप्रकाश गुप्ता और माता संगीता गुप्ता को सम्मानित किया गया। छात्रा महराजगंज कस्बे की रहने वाली है।
वंशिका ने आईआईटी के ज्वाइंट एडमीशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (केमेस्ट्री) में भाग लिया था, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की है। प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने छात्रा और उनके माता-पिता को सम्मानित किया। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, डॉ. शिवम श्रीवास्तव, डॉ. गुलाम शब्बानी, गौरव मिश्रा, डॉ. जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।