लखनऊ। यात्री सेवा दिवस के पर लखनऊ एयरपोर्ट के टी-3 चेक-इन हॉल में देशभक्ति गीत वंदे मातरम की प्रस्तुतियां हुईं। एयरपोर्ट की टीम और कलाकारों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम प्रस्तुत किया। इस दौरान टर्मिनल का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। टर्मिनल पर मौजूद यात्रियों, एयरपोर्ट कर्मचारियों और अन्य हितधारकों ने प्रस्तुति का आनंद लिया।