फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन पर होगा वंदे भारत ट्रेनों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वंदे भारत ट्रेनों की सेहत चारबाग रेलवे स्टेशन पर सुधारी जाएगी। मेंटीनेंस के लिए नॉर्थ कोचिंग कॉम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा है, जहां ट्रेनों की मेंटीनेंस होगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि डीआरएम ने चारबाग स्थित नॉर्थ कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन एवं अनुरक्षण के लिए इसे बनाया जा रहा है। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें मेटीनेन्स पिट लाइनें, इलेक्ट्रिक शेड, जलापूर्ति, अपशिष्ट व जल प्रबंधन प्रणाली बनाई गई है। इस कॉम्प्लेक्स के चालू होने से लखनऊ मण्डल से संचालित की जाने वाली वंदे भारत ट्रेनों की देखरेख आसान हो सकेगी। इस अवसर पर डीआरएम ने कहाकि चारबाग स्टेशन को भविष्य की हाईस्पीड ट्रेनों के लिए विकसित किया जा रहा है। कॉम्प्लेक्स उत्तर रेलवे की दूरदर्शिता व यात्री सेवा उन्नयन की प्रतिवद्धता का पतीक है।

सेफ्टी का लिया जायजा

इसके बाद डीआरएम ने लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर जैतीपुर स्टेशन तक ट्रैक का निरीक्षण विंडो ट्रेलिंग के जरिए की। उन्होंने ट्रैक पर सेफ्टी जांची व परखी। परिचालन व्यवस्था में सुधार व यात्री सुविधाओं में वृद्धि को लेकर निरीक्षण किया गया। डीआरएम ने प्वॉइंट्स, रेलवे क्रॉसिंगों को भी जाचा। सभी रेलकर्मियों को संरक्षा मानकों के पति सतकता बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें