फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन ड्राइवर की हत्या, वैन से टपकता खून देखकर मचा हड़कंप

Thu, 27 Oct 2016 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक संजीव की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में एक स्कूल वैन के ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है क‌ि सोते वक्त उसे निशाना बनाया गया वहीं र‌ंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सिंगारनगर के रहने वाले संजीव शर्मा स्कूल वैन चलाता था। गुरुवार को उसने जयपुरिया स्कूल के बच्चों छोड़कर आने के बाद बगल में मैनेजमेंट कॉलेज की दीवार से वैन सटाकर खड़ी कर दी।

इसके बाद वह वैन में कपड़े उतारकर सो गया। दोपहर करीब 12 बजे क‌िसी ने पुल‌िस को सूचना दी क‌ि वैन से खून टपक रहा है। पुलिस पहुंची तो भीतर संजीव लहूलुहान पड़ा था। संजीव को एंबुलेंस में लादते वक्त उसने दम तोड़‌ द‌िया। बताया जा रहा है क‌ि उसकी गर्दन में कोई नुकीली चीज घुसेड़कर हत्या की गई। आशंका जताई जा रही है क‌ि उसे सोते वक्त न‌िशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें