फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ब्रेक फेल होने पर दीवार से टकराई वैन, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर बीकेटी थाने के मोड़ के पास रविवार देर रात ब्रेक फेल होने की वजह से एक वैन अनियंत्रित होकर फार्म हाउस की दीवार से टकरा गई। हादसे में वैन में बैठे एक शख्स की मौत हो गई। चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने चालक को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब ढाई बजे एक वैन बीकेटी से इटौंजा की तरफ जा रही थी। बीकेटी थाने के मोड़ के पास अचानक वैन का ब्रेक फेल हो गया। इससे चालक वैन को नियंत्रित नहीं कर सका और वैन फार्म हाउस की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पीछे की ओर दब गया। इससे चालक सूर्योदय प्रताप व साथ में बैठे भैंसामऊ निवासी महफूज (19) भीतर फंस गए थे। पुलिस ने कटर से वैन का कुछ हिस्सा काटकर दोनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महफूज का मृत घोषित कर दिया। सूर्योदय को मामूली चोटें ही आईं। उनकी हालत ठीक है। महफूज पेशे से नाई थे। बीकेटी इलाके में उनका मेंस पार्लर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें