फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण से न छूटे गर्भवती महिला व बच्चा

विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करती डीएम श्रुति।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। नियमित टीकाकरण से गर्भवती महिला व बच्चे नहीं छूटने चाहिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत सभी लाभार्थियों को शत-प्रतिशत भुगतान किए जाएं। आशा भुगतान बढ़ाया जाए। सभी जिला अस्पताल व सीएचसी पर स्वास्थ्य उपकरण पूरी तरह से दुरुस्त होने चाहिए। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर संबंधित मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टॉफ को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें डीएम श्रुति ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय के बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। डीएम ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित नियमित टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड अभियान, जननी सुरक्षा योजना, आशा भुगतान, संस्थागत प्रसव व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जैसी सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की गहन समीक्षा की। जननी सुरक्षा योजना के तहत सभी लाभार्थियों का फीडिंग कर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। कोई भी महिला या बच्चा नियमित टीकाकरण से न छूटे अन्यथा मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टॉफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कम प्रगति वाले ब्लॉक के चिकित्साधिकारियों को नियमित टीकाकरण में तेजी लाने और सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह को हर सप्ताह समीक्षा किए जाने का निर्देश दिया गया। आशा भुगतान बढ़ाने, सभी जिला अस्पतालों व सीएचसी पर उपकरण सही दशा में होने चाहिए। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को ब्लॉकों में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और कम प्रगति वाले ब्लॉकों के चिकित्साधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित का निर्देश सीएमओ को दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में यूनीसेफ व डब्ल्यूएचओ की तरफ से स्वास्थ्य योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्रस्तुत की गई। बैठक में तीनों तहसीलों के एसडीएम, सभी 9 ब्लॉकों के बीडीओ और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रतिदिन का टारगेट फिक्स करते हुए प्रतिदिन टीकाकरण कराए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल, डॉ. बीपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुुमार, डीपीएम शिवेंद्र मणि, बीएसए डॉ. रामचंद्र, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह व यूनीसेफ की जिला समन्वयक शिखा श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें