फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से ऑनलाइन जानिए, लखनऊ के कोविड अस्पतालों में कितने बेड खाली कितने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के लोग अब कोविड अस्पतालों के खाली व भरे बेड की स्थिति ऑनलाइन जान सकेंगे। प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने इस संबंध में ऑनलाइन लिंक जारी करने के साथ ही अस्पतालों को ब्योरा अपडेट करने का निर्देश दिया है। कोविड अस्पताल मंगलवार से ब्योरा अपडेट करेंगे और राजधानी वासी बुधवार से इसे ऑनलाइन देख सकेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने बताया कि सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को डीएसओ पोर्टल पर लॉगइन दी जा रही है। अस्पताल प्रतिदिन इसमें खाली व भरे बेड का विवरण अपडेट करेंगे। सभी अस्पताल सुबह 8 बजे व शाम 4 बजे रोजाना यह विवरण भरेंगे। इसी ब्योरे को आम लोग देख सकेंगे, जिसके लिए पब्लिक व्यू लिंक की व्यवस्था की जा रही है। मालूम हो कि अमर उजाला ने गत 24 अप्रैल को ‘ऑनलाइन क्यों नहीं किया जा रहा खाली-भरे बेडों का ब्योरा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन

इस लिंक पर क्लिक कर जानें बेड की स्थिति
http://dgmhup.gov.in/EN/covid19bedtrack
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें