फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध ढंग से रह रही उज्बेकिस्तानी महिला को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उज्बेकिस्तान की महिला लखनऊ में अवैध तरीके से रह रही थी। पुलिस ने एक महीने पहले उसे चारबाग से पकड़ा। उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। पान दरीबा चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह की तहरीर पर नाका थाने में एफआईआर दर्ज की गई। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नाका अभिनव कुमार वर्मा के मुताबिक 21 मार्च की देर रात एक महिला चारबाग स्टेशन के पास खड़ी थी। शक होने पर बातचीत की तो उसने अपना नाम मुबीना बताया और जानकारी दी कि वह उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद के एंडिजन शहर की रहने वाली है। पासपोर्ट और वीजा मांगा तो कोई दस्तावेज नहीं दिखा सकी। पुलिस ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय को जानकारी दी। महिला की फोटो, फिंगरप्रिंट लेकर दूतावास को सूचित किया गया।

फोटो से उज्बेकिस्तान दूतावास में महिला की सही पहचान का पता नहीं चल सका। इमिग्रेशन के लिए इंदिरा भवन स्थित कार्यालय ले जाया गया, जहां रेटिना की स्कैनिंग कराई गई। इसके मिलान से पता चला कि महिला का नाम खुजेवा जिओदा पुत्री मखसुदबेक है। वह उज्बेकिस्तान के एक्सोरजम के खिवा जिले की है। हालांकि, खुजेवा नाम से उसकी फोटो का मिलान नहीं हो रहा है। दूतावास से पता चला कि उज्बेकिस्तान में महिला का सही रिकॉर्ड नहीं मिला है। इस पर दरोगा नीरज सिंह की तहरीर पर विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 और पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 के तहत एफआईआर कराई गई है। महिला गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें