लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद के महासचिव भरत सिंह बिष्ट के कल्याणपुर स्थित आवास में बुधवार को उत्तराखंड की पारंपरिक होली खड़ी होली का आयोजन किया गया। उत्सव में होलियारों ने कुमाऊंनी होली गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कई प्रतिष्ठित नागरिकों, कलाकारों, और संगीत प्रेमियों ने कुमाऊनी होली को और अधिक प्रचारित करने एवं युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।