फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मोंथा चक्रवात के बाद प्रदेश में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, फिर से यू-टर्न ले सकता है मौसम; अलर्ट जारी

Tue, 04 Nov 2025 07:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather in UP: प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों के साथ कोहरे की स्थिति होगी। 
विज्ञापन
आने वाले दिनों में छाए रह सकते हैं बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को माैसम में दोबारा बदलाव की आहट है। माैसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन में बादल छाए रहने के संकेत हैं। साथ ही पूर्वांचल और तराई के इलाकों में सुबह के वक्त धुंध और कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। इस बीच बारिश की संभावना न के बराबर है। विक्षोभ के असर से हिमांचल, उत्तराखंड आदि में बर्फबारी के संकेत हैं, जिसके असर से आने वाले तीन-चार दिनों के दाैरान प्रदेश भर में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बादलों की रहेगी आवाजाही

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस नए पिश्चमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश भर में मंगलवार व बुधवार के दाैरान रात के पारे में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी और इसके बाद लगभग 4 डिग्री की गिरावट आएगी। हालांकि दिन के तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं। कुल मिलाकर इस माैसमी बदलाव के बीच प्रदेश में बादलों की आवाजाही और कोहरे का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें