प्रदेश में सोमवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी में भीषण गर्मी रही। बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया।
कौशांबी, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, आगरा, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।
सोमवार को भी बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। वहीं झांसी में 46 डिग्री, उरई में 45.8 डिग्री, आगरा में 45.5 डिग्री और प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बांदा, चित्रकूट में प्रयागराज में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 13 अन्य जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट है।