फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा में बजीं सीटियां, राज्यपाल पर फेंके गए कागज के गोले

Tue, 16 May 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी व‌िधानसभा में हंगामा
विज्ञापन
17 वीं विधानसभा के गठन के बाद विधानमंडल का पहला सत्र सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ। सत्र शुरू होते ही सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। राज्यपाल के अभ‌िभाषण के बीच ही व‌िपक्ष ने पर्चे फेंके और हंगामा शुरू कर द‌िया।
विज्ञापन


व‌िपक्ष ने सदन में हंगामे के साथ सीट‌ियां बजाईं और वेल को घेरकर राज्यपाल पर कागज के गोले फेंके जाने लगे। राज्यपाल के बगल में खड़े मार्शल तख्ती से कागज के गोलों से ‌इस तरह बचाव करते नजर आए ज‌ैसे टेन‌िस का मैच चल रहा हो। कार्यवाही न चल सके इसके ल‌िए सपा के लोगों ने खूब शोर क‌िया सीट‌ियां छ‌िपाकर लाई गई थीं।

राज्यपाल अभ‌िभाषण में सूबे की नई नीत‌ियों की जानकारी देने की कोश‌िश कर रहे थे व‌िपक्ष ने उनकी आवाज दबाने की पूरी कोश‌िश की गई साथ ही गोले फेंकने के ल‌िए कागज भी छ‌िपाकर लाया गया था। सदन में पूर्व सीएम अख‌िलेश यादव और सीएम योगी आद‌ित्यनाथ भी मौजूद हैं। अख‌िलेश इन सब के दौरान मुस्कुराते नजर आए। पूरे सदन में कागज के गोले और तख्ती ल‌िए व‌िधायक टेन‌िस के गेम सा नजारा द‌िखा।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा, पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है। सदन में व‌िधायकों का ये व्यवहार ठीक नहीं।  कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा की कार्यसूची को अंतिम रूप दिया गया था। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित की अध्यक्षता में रविवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई थी। इसमें 15 से 22 मई तक के कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। बता दें क‌ि आज जीएसटी व‌िधेयक पेश क‌िया जाना था। 15 से 22 मई के बीच सदन की छह बैठकें होंगी। शनिवार व रविवार को अवकाश रहेगा। 16 को जीएसटी पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें