फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूरा प्रदेश प्रचंड गर्मी की चपेट में, आज इन 45 जिलों में लू चलने का अलर्ट; ये इलाके रहे सबसे गर्म

Tue, 23 Jun 2026 07:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन
यूपी में गर्मी की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के माैसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोमवार को प्रयागराज, वाराणसी, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बहराइच आदि जिले लू की चपेट में रहे। वहीं पूर्वी यूपी के गोरखपुर, बस्ती, मऊ और बलिया में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। महराजगंज और सिद्धार्थनगर में तेज हवाओं से साथ रुक-रुक कर बूंदे पड़ी।माैसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी समेत प्रदेश के 45 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन




सोमवार को 43.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं हमीरपुर में 42.2 डिग्री, कानपुर में 41.8 डिग्री, अमेठी में 41.5 डिग्री और बांदा में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल दो दिन प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लू और तेज गर्मी का असर बना रहेगा।

उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक के शेष भागों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों व ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़त दर्ज की है।

Trending Videos
विज्ञापन

इन जिलों में है लू की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गौडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर व आस पास के क्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें