फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली गिफ्ट: यूपी के 10 लाख राज्यकर्मचारियों को मिलेगा बोनस, आदेश जारी

Wed, 11 Oct 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
राज्य सरकार ने दिवाली से पहले करीब 10 लाख गैर राजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने बुधवार को भुगतान संबंधी आदेश जारी कर दिए। कर्मचारियों को बोनस के रूप में 6908 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


इसमें से 25 फीसदी रकम का भुगतान नकद तो 75 फीसदी जीपीएफ में जमा की जाएगी।  ऐसे में कर्मचारियों को नकद करीब 1727 रुपये ही मिलने की संभावना है। बाकी 5181 रुपये जीपीएफ में जमा हो जाएंगे। बोनस भुगतान से राज्य सरकार पर करीब 970 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आने का अनुमान है।

वित्त सचिव मुकेश मित्तल की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मियों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायत तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को 2016-17 के  लिए 30 दिन का बोनस भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च तक एक साल की सेवा पूरी करने वालों को मिलेगा बोनस

बोनस उन्हीं कर्मियों को मिल सकेगा, जिन्होंने 31 मार्च को एक साल की सेवा पूरी कर ली है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, जिन्होंने 31 मार्च 2017 को तीन वर्ष या उससे अधिक समय तक लगातार कार्य किया हो और हर साल कम से कम 240 दिन कार्यरत रहे हों, उन्हें भी बोनस की सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि शासन की ओर से राज्यकर्मियों को एक महीने के लिए अधिकतम 7,000 रुपये बोनस देने का प्रस्ताव किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें