फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में शुरू हुआ भीषण गर्मी का प्रकोप, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; ये 15 जिले रहे सबसे गर्म

Wed, 15 Apr 2026 10:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। 
विज्ञापन
यूपी के कई शहरों में लू का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यूपी में धूप की तपिश और गर्मी अपने पूरे रंग में है। बुधवार को प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में सूरज का प्रकोप देखने को मिला और 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया । बांदा 44.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।
विज्ञापन


प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी और हमीरपुर शहरों में तेज धूप और तपिश से लोग बेहाल रहे।माैसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों तक फिलहाल गर्मी लगातार बढ़ती रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक हफ्ते में प्रदेश भर में तापमान में एक हफ्ते में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभावित है।
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान वाले जिले
बांदा
- 44.8 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 43 डिग्री
वाराणसी-42.8 डिग्री
झांसी- 41.4 डिग्री
हमीरपुर- 41.4 डिग्री
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें