प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी. सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आस पास के क्षेत्र ।
बदला गया स्कूलों का समय।
जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालय 22 अप्रैल से सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक ही संचालित होंगे। जिलाधिकारी विशाख जी ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में भीषण गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रिम आदेशों तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इस संबंध में उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
राजधानी में मंगलवार को भी भीषण गर्मी का सितम जारी रहा। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की कमी आई लेकिन गर्मी से ज्यादा राहत महसूस नहीं हुई। दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।
मंगलवार दोपहर में गर्माहट और बढ़ी और झुलसाने वाली धूप का सामना करना पड़ा। स्कूल में छुट्टी के बाद घर लाैट रहे बच्चों के चेहरे भी धूप में मुरझाए नजर आए। सड़कों पर अमूमन सन्नाटा ही पसरा रहा। राहगीर भी छांव तलाशते नजर आए। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रूखी पछुआ हवाओं के प्रभाव से लू जैसी स्थिति बन रही है।
25 अप्रैल तक इस प्रचंड गर्मी और तपिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 26 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से बादलों की सक्रियता बढ़ने पर थोड़ी सी राहत मिलने की उम्मीद है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की मामूली कमी के साथ 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।