बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी व आसपास के इलाकों में ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के 12वीं तक के सभी स्कूलों को पांच जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। प्रदेश में इस समय अधिकतर जिले शीतलहर की चपेट में हैं।
इसे देखते हुए पूर्व में सोमवार से बृहस्पतिवार तक 12वीं तक के विद्यालयों में छुट्टी की गई थी। शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालय खुले थे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बोर्डों आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को पांच जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।
इस क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने माध्यमिक विद्यालयों व बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में पांच जनवरी तक छुट्टी के लिए निर्देश जारी किए हैं।