फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विद्वान प्रो. शिवजी को विश्व भारती, 2018 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कारों की हुई घोषणा

Sun, 03 Mar 2019 10:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी के संस्कृत विद्वान प्रो. शिवजी उपाध्याय को वर्ष 2018 के लिए उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान का सर्वोच्च विश्व भारती पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके तहत उन्हें 5 लाख एक हजार रुपये दिए जाएंगे। नई दिल्ली के प्रो. रमाकांत शुक्ल को महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार और मेरठ के डॉ. राम किशोर शर्मा को महर्षि व्यास पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दोनों को ही दो लाख एक हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन


संस्थान की ओर से घोषित विभिन्न श्रेणी के 48 पुरस्कारों में वाराणसी के विद्वानों का प्रभाव दिख रहा है। वाराणसी के 11, दिल्ली के 7 और लखनऊ के चार विद्वानों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रयागराज के डॉ. रामजी मिश्र को एक लाख एक हजार रुपये की राशि का महर्षि नारद पुरस्कार दिया जाएगा।

चित्रकूट के प्रो. कामता प्रसाद त्रिपाठी, दिल्ली के डॉ. हरेराम त्रिपाठी, डॉ. शिवशंकर मिश्र, हापुड़ के डॉ. वेदपाल और भदोही के सुरेंद्र कुमार पांडेय को विशिष्ट पुरस्कारों की श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा। इन सभी को एक लाख एक हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। श्रमण पुरस्कार की पुस्तकें प्राप्त न होने के कारण दो साहित्य पुरस्कारों को नियमानुसार बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


पुरस्कारों के लिए पिछले साल सितंबर-अक्तूबर के दौरान आवेदन मांगे गए थे। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता की आहट के चलते शनिवार शाम संस्कृत संस्थान के अधिकारियों ने आपाधापी में वर्ष 2018 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी। देर शाम उप्र संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वाचस्पति मिश्र ने पुरस्कारों की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समय मांगा गया है। उनका समय मिलते ही सभी विद्वानों को पुरस्कृत किया जाएगा।

10 विद्वानों को वेद पंडित पुरस्कार

मृत्युंजय त्रिपाठी, गोकुल भंडारी, करुणाशंकर मिश्र, विवेक चंद्र झा, अनुज कुमार तिवारी, डॉ. अनंत किशोर शर्मा और कृष्ण घिमिरे (सभी वाराणसी), पिथौरागढ़ के गौरव चंद्र जोशी, उज्जैन के पं. धर्मेंद्र शर्मा और झारखंड के मलय कुमार पंडा को वेद पंडित पुरस्कार दिया जाएगा। सभी को 51-51 हजार रुपये दिए जाएंगे।

तीन को पुस्तकों पर नामित पुरस्कार
पुस्तकों पर नामित पुरस्कार के तहत गोंडा के डॉ. महाराजदीन पांडेय को कालिदास पुरस्कार, जयपुर के प्रो. वनवारी लाल गौड़ को बाणभट्ट पुरस्कार और एटा के डॉ. राम प्रकाश वर्णी को पाणिनि पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सभी को 51-51 हजार रुपये दिए जाएंगे।

6 विद्वानों को पुस्तकों पर विशेष पुरस्कार
6 विद्वानों को पुस्तकों पर विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें लखनऊ की डॉ. पत्रिका जैन, प्रतापगढ़ के प्रो. कामता प्रसाद त्रिपाठी, शिमला के प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्र, नई दिल्ली के रमाकांत शुक्ल, प्रयागराज के डॉ. राजेन्द्र त्रिपाठी, कौशांबी के डॉ. केशव प्रसाद गुप्त शामिल हैं। इन्हें 21-21 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

20 को विधिक पुरस्कारों की घोषणा

लखनऊ के डॉ. विजय कर्ण, डॉ. रेखा शुक्ला, डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी समेत 20 को संस्थान की ओर से पुस्तकों पर विविध पुरस्कार घोषित किए गए हैं। इनमें उज्जैन के डॉ. संकल्प मिश्र, प्रयागराज की डॉ. शैलजा पांडेय, पिलखुआ के डॉ. चंद्रपाल शर्मा, जयपुर के डॉ. योगेश कुमार, नई दिल्ली के डॉ. दलबीर सिंह चौहान, लखनऊ की डॉ. रेखा शुक्ला, कानपुर की डॉ. प्रीती राठौर, लखनऊ के डॉ. विजय कर्ण, वाराणसी के डॉ. हरीश दास, प्रयागराज के सुरेश कुमार सिंह, दिल्ली के योगेश शर्मा, बलिया के हरिहरानंद, वाराणसी के डॉ. दिनेश कुमार द्विवेदी, शामली के डॉ. विनोद कुमार, रायबरेली के गिरीरत्न मिश्र, द्वारिका के डॉ. जयप्रकाश नारायण द्विवेदी, पुरी के मिनति रथ, वाराणसी के डॉ. रामानुज उपाध्याय, नई दिल्ली के डॉ. संजय चौबे और लखनऊ के डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी शामिल हैं। इन सभी को 11-11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें