फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नवरात्र के आगमन के साथ ही प्रदेश से विदा हुई बारिश, 14 अक्तूबर को फिर से सक्रिय होगा एक नया विक्षोभ

Sun, 11 Oct 2026 08:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: मानूसन के बाद करीब दो सप्ताह तक प्रदेश में कोई न कोई विक्षोभ सक्रिय रहा है। अब मौसम में ठहराव आने जा रहा है। ज्यादातर जिलों में अब चटख धूप दिखेगी।
 
विज्ञापन
यूपी के मौसम में हुआ बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मानसून की विदाई के बाद भी हो रही बारिश पर फाैरी ताैर पर विराम लगता दिख रहा है। प्रदेश में बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलने से मौसम में राहत है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद पूर्वी और मध्य यूपी में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी में रविवार के बाद अगले तीन दिन बारिश की गतिविधियां थम सकती हैं। हालांकि, नए विक्षोभ के सक्रिय होने से 14 से 16 अक्तूबर के बीच पश्चिमी यूपी में फिर बूंदाबांदी की संभावना है।

इस बीच शनिवार सुबह पश्चिमी और पूर्वी तराई के कुछ जिलों में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर तक ज्यादातर जगह धूप निकल आई। 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ मुरादाबाद प्रदेश में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्थिर रहेगा राजधानी का मौसम

यूपी से मानसून विदा। - फोटो : अमर उजाला।
 राजधानी में अगले कुछ दिन मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। बादलों की सक्रियता कम होने के साथ मौसम स्थिर रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ में फिलहाल बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। शनिवार को सुबह से धूप खिली रही। दोपहर बाद बादलों की सक्रियता बढ़ने से मौसम कुछ नरम हुआ। धूप और छांव के बीच अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं आया।

शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में मामूली 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें