फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, प्रदर्शनों पर पुलिस के पैनी नजर; अराजकता फैलाई तो खैर नहीं

Sun, 01 Mar 2026 11:53 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Muslims Protest : ईरान के सर्वोच्च लीडर खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जिलों में हो रहे प्रदर्शनों पर पुलिस के पैनी नजर है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
लखनऊ में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च लीडर खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है। ईरान और खाड़ी देशों पर हमले और युद्ध के हालात के मद्देनजर सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह मीटिंग में विशेष एहतियात बरतने को कहा है। इसके बाद सभी जिलों को दोबारा आगाह किया गया है। लखनऊ समेत कई जिलों में हो रहे प्रदर्शन पर भी पुलिस के पैनी नजर है।

विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि शिया बाहुल्य इलाकों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। त्योहारों के दौरान अराजकतत्वों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से और हिंसक प्रदर्शन करने पर सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है।

दरअसल, रविवार को सुबह लखनऊ में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। रोते बिलखते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। यहां तक कि महिलाएं भी सड़कों पर रोते दिखीं। छोटे इमामबाड़े के पास बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष एवं इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि इस्राइल और यूएस ने मिलकर एक स्वतंत्र देश ईरान पर हमला किया, उन्होंने स्कूलों को भी नहीं छोड़ा। इसकी हम निंदा करते हैं। वहीं शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ़ अब्बास नक़वी ने कहा कि खामेनेई दुनिया के सभी मुसलमानों का ख्याल रखने वाले नेता थे। आज पूरी दुनिया ने देख लिया कि इस्राइल और यूएस ने किस तरह दहशतगर्दी फैलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें