फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में चलनी शुरू हुईं उत्तरी-पूर्वा हवाएं, कोहरे के साथ बढ़ेगा दिन-रात का तापमान; जारी हुआ अलर्ट

Wed, 19 Nov 2025 07:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। बीते कुछ दिनों से चल रहीं पछुआ हवाएं अब बंद हो गई हैं। इससे मौसम पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में अब पड़ना शुरू होगा कोहरा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में माैसम ने एकदम से करवट लिया है। बीते कई दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के थमने के बाद मंगलवार से उत्तर प्रदेश में उत्तरी पूर्वा हवाएं चलनी शुरू हुईं। इसके असर से प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में हल्की बढ़त आई और धूप में तपिश महसूस की गई। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में रात में हो रही आंशिक शीतलहर से मंगलवार को राहत मिली। लेकिन हवाओं के बदलने से प्रदेश में कोहरे का असर दिखना शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। हालांकि इस बीच सुबह-शाम और रात में ठंड बनी रहेगी। दिन में अच्छी धूप खिलेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में चल रही गलन भरी पछुआ मंगलवार से थम गई। साथ ही कई जिलों में रात में चल रही आंशिक शीतलहर से फिलहाल राहत मिली है। अगले तीन-चार दिनों तक दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त भी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदला हवाओं का रुख

 राजधानी में माैसम ने अचानक करवट लिया है। कई दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के थमने के बाद यहां उत्तरी पूर्वा हवाएं चलनी शुरू हुईं। इसके असर से मंगलवार को दिन में धूप में तपिश महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अब शाम से लेकर सुबह तक हल्का कोहरे का असर दिख सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पछुआ थमने से हवा का शीतलन प्रभाव कम हो गया है। अगले तीन-चार दिन तक दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। ऐसे परिस्थिति में कोहरे भी असर दिखाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान बिना किसी बदलाव के 29.7 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री की बढ़त के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें